मांडल रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर में भजन संध्या-जागरण का भव्य आयोजन
स्मार्ट हलचल|मांडल रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर परिसर में हनुमान जयंती महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ भव्य रूप से धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सजावट व फूल-मालाओं से सजाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।
महोत्सव के तहत बुधवार रात्रि को भजन संध्या एवं जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें भजन मंडलियों ने एक से बढ़कर एक भक्ति प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। रातभर “जय श्री राम” व “जय बजरंगबली” के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा।
गुरुवार को श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन में जांगड़ा पांचाल लोहार समाज सेवा समिति एवं समाजबंधुओं का विशेष योगदान रहा।
