हनुमान जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा, सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन

बूंदी- स्मार्ट हलचल|नाहर का चौहटा ओम सुंदरकांड नवयुवक मंडल समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।समिति संयोजक सुरेंद्र भारद्वाज, संरक्षक विजय शंकर ट्रेलर, धीरज सिंह, सलिम भाटी, अध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि आज सुबह विधिवत पुजा अर्चना के बाद बालचंद पाड़ा स्थित अभयनाथ महादेव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई जो बुलबुल के चबुतरे पर पहुंच संपन्न

हुई कलश यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। महिलाओ ने भजनो की धुनों पर नृत्य किया। बीती रात नाहर का चौहटा स्थित बुलबुल के चबूतरे पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ।

जिसमें सेकाडो धर्मप्रमियों ने भाग लिया। भजनों की धुनों पर महिला-पुरूषों, बच्चों ने नृत्य करते हुए जय श्री राम, जय हनुमान के नारे लगाए। आज शाम को नवलसागर पार्क गणेश व्यायाम शाला से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी

जो शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई लंका गेट रेतवाली महादेव स्थित लंक विजेश्वर मंदिर पहुंच महाआरती के बाद संपन्न होगी। शोभायात्रा में मुख्य आर्कषण के केन्द्र अखाडे होंगे। अखाडों में नन्हे, मुन्हे बच्चे भी अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे।

शोभायात्रा को लेकर सभी तैयारिया पुर्ण कर ली गई है। शोभायात्रा मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। शोभायात्रा में शहर के गणमान्य लोग, सामाजिक, राजनैतिक के सदस्य मौजूद रहे।