हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाई, विशाल वाहन रैली निकाली

गंगापुर – कस्बे में आज हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नीलकंठ महादेव मंदिर से भव्य वाहन रैली निकाली गई। जिसमें सर्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी का कार्यकर्ताओं न भाग लिया। वाहन रैली शिवरात्रि दरवाजा, मस्जिद चौक, सदर बाजार, भूत बावजी, बस स्टैंड, डाक बंगला होते हुए शिव मंदिर पहुंची। हजारों की संख्या में वाहनों पर सवार हनुमान भक्त जय श्री राम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। वाहन रैली को लेकर गंगापुर पुलिस अधीक्षक सुदर्शन पालीवाल थाना प्रभारी लीलाधर मालवीय सहित भारी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। कस्बे के प्रमुख चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। कार्यक्रम विद्या प्रसाद जोशी ने बताया कि वाहन रैली का कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। वाहन रैली में आकर्षक हनुमान जी की झांकी तैयार की गई। हनुमान जन्मोत्सव पर कुंड के बालाजी, नीलकंठ बालाजी, सहित सभी मंदिरों में बालाजी का विशेष श्रृंगार एवं मंदिरों में सजावट की गई।