Homeभीलवाड़ाबजट के बाद प्रशासन हरकत में, कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने गिनाईं...

बजट के बाद प्रशासन हरकत में, कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने गिनाईं जिले को मिली सौगातें

कहा— सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और शहरी सुविधाओं पर रहेगा फोकस, समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|राज्य सरकार की बजट घोषणाओं के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर बजट में जिले के लिए की गई घोषणाओं की जानकारी दी और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश जारी किए। कलेक्टर ने कहा कि बजट में जिले के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिनसे शहर और ग्रामीण अंचलों दोनों में विकास को नई गति मिलेगी।
कलेक्टर संधू ने बताया कि इस बार बजट में सड़क, जल निकासी, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और शहरी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं की डीपीआर, टेंडर और क्रियान्वयन की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए, ताकि आमजन को जल्द से जल्द लाभ मिल सके।
उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हर विभाग को अपने-अपने प्रोजेक्ट्स की नियमित मॉनिटरिंग करनी होगी। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि बजट घोषणाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि जमीन पर दिखाई दें—यही प्रशासन की प्राथमिकता होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular