अगर नहीं मानने पर पालिका प्रशासन द्वारा जुर्माना वसूल किया जाएगा
बी एम राठौर
स्मार्ट हलचल|सांगोद 2 अप्रेल को नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी मनोज कुमार मालव के द्वारा मार्केट में दुकानदारों को कचरा न फैलाने की समझाइश की गई एवं प्रत्येक दुकानदार को नगर पालिका द्वारा अनुरोध पत्र वितरित किया गया। जिसमें बताया गया कि आपके व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर गीला व सूखा कचरा अलग-अलग कर प्रतिदिन कचरा संग्रहण वाहन में ही डाले ताकि अपने सांगोद नगर को स्वच्छ, सुन्दर एवं बीमारिया रहित बना सके। फिर भी किसी भी दुकानदार द्वारा सडक पर कचरा डाला जाता है तो मजबूरन नगर पालिका को जुर्माना लगाना पडेगा। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत यह कार्यवाही की जा रही है, जिससे शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर कनिष्ठ अभियंता हर्ष यादव, कार्यवाहक सफाई निरीक्षक हंसराज एवं एम आई एस इंजीनियर घासीलाल उपस्थित रहे।
