काछोला में हनुमान जयंती पर भव्य शोभायात्रा, 40 गांव चौखला के ग्रामीणों ने लिया भाग, पहलवानों ने अखाड़ा प्रदर्शन किया

काछोला, 2 अप्रैल। स्मार्ट हलचल|कस्बे में हनुमान जयंती के अवसर पर गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 40 गांव चौखला के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा में श्रद्धालु “जय श्रीराम, जय हनुमान” और “वीर बजरंग बली की जय” के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।
शोभायात्रा में ऊंट, घोड़े और पालकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं बीगोद के गुरु गोविंद सिंह के सानिध्य में काछोला व बीगोद के पहलवानों द्वारा अखाड़ा प्रदर्शन किया गया, जिसमें हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि बेटियों ने भी अखाड़ा प्रदर्शन कर शानदार और साहसिक करतब प्रस्तुत किए, जिसे लोगों ने खूब सराहा।
आगंतुकों का स्वागत बजरंग व्यायामशाला एवं ग्रामवासियों द्वारा किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।