तनूजा खन्ना सर्वसम्मिती से सचिव निर्वाचित
कोटा। स्मार्ट हलचल/वरिष्ठ नागरिक संस्थान कोटा की कार्यकारिणी बैठक सफलता पूर्वक संपन्न हुई, जिसमें संस्था के नए सचिव के रूप में तनूजा खन्ना को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया।संस्थान के अध्यक्ष टी.पी.एस. सेठी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि तनूजा खन्ना संस्था की वरिष्ठतम महिला सदस्य हैं और इसकी विभिन्न गतिविधियों में हमेशा सक्रिय रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि संस्था महिलाओं के सम्मान और उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
नवनियुक्त सचिव तनूजा खन्ना का कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। एक्जीक्यूटिव चेयरमैन ब्रिगेडियर एन.एस. कपूर, राम मदनानी और कोषाध्यक्ष एन.पी. सोनी सहित अन्य सदस्यों ने उन्हें पुष्प मालाएं और बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
बैठक का संचालन डी.के. अरोड़ा द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न करवाया।