लाखेरी – शहर में 3 अप्रैल शुक्रवार को समाजसेवी एवं धर्मप्रेमी स्वर्गीय प्रभुलाल गौड़ (गौड़ साहब) की तृतीय पुण्यतिथि पर विश्व का सबसे कम समय में श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। पाठक जितेन्द्र गौड़ ने बताया कि निरंतर 21 बार हनुमान चालीसा पाठ 20 मिनट 50 सेकंड में पूरा हुआ, जो अभी तक विश्व बुक में दर्ज नहीं हुआ और न ही किसी ने किया है। इस पाठ का लाखेरी टेक यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण किया गया है, जिसको गिनीज बुक, लिम्का बुक, ओएमजी बुक के प्रतिनिधियों ने लाइव प्रसारण देखा गया है। इस पाठ को विश्व बुक में दर्ज कराने के लिए वीडियो एवं फोटो बुक के प्रतिनिधियों को भेजा जाएगा, जो प्रमाणित करेंगे उसके बाद आयोजक को प्रमाण पत्र सौंपेंगे। आयोजन गौड़ साहब की धर्मपत्नी पार्वती बाई द्वारा उनकी स्मृति को जीवंत बनाए रखने के लिए आयोजित किया गया। इस दौरान परिवार के सदस्यों सहित पंडित भी मौजूद रहे। इससे पहले भी लाखेरी शहर के नाम तीन विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो चुके, गौड़ साहब की प्रथम पुण्यतिथि पर विश्व का सबसे कम समय में सुंदरकांड पाठ 31 मिनट 57 सेंकड, द्वितीय पुण्यतिथि पर विश्व का सबसे कम समय में श्री रामचरितमानस पाठ 15 घंटे 11 मिनट, एवं शादी में विश्व की सबसे अधिक ताजा 11,111 फूलों से दूल्हे की कार को सजाया गया था। शहर के नाम पर तीन विश्व रिकॉर्ड वर्ल्ड बुक में दर्ज होने से विश्व में लाखेरी शहर का नाम रौशन हुआ है, जो शहरवासियों के लिए हर्ष की बात है।
