मांगों को लेकर उपखंड कार्यालय विराटनगर के बाहर विरोध-प्रदर्शन

मामराज मीणा


-ठेका सफाई कर्मचारियों का नगर पालिका विराटनगर कार्यक्षेत्र में कार्य बहिष्कार

स्मार्ट हलचल|विराटनगर नगरपालिका क्षेत्र में कार्यरत ठेका सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर पालिका क्षेत्र में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने ठेकेदार की ओर से नियुक्त कथित सुपरवाइजर को हटाने सहित कई लंबित मांगों के समाधान की मांग उठाई। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस एवं वाल्मीकि सेना की ओर से सफाई कर्मचारियों ने विराटनगर के रामलीला मैदान में आयोजित बैठक के बाद रैली निकालते हुए कर्मचारी उपखंड कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदर्शन कर अपनी मांगों के अलावा साप्ताहिक अवकाश की सुविधा शाहिद विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन पत्र दिया। उन्होंने मांग की है की सुपरवाइजर के पद पर वाल्मीकि समाज के व्यक्ति को नियुक्त किया जाए और सभी सरकारी विभागों में ठेका प्रथा को समाप्त किया जाए। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नगर पालिका अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। इस पर सहायक अभियंता हरिसिंह कुमावत मौके पर पहुंचे और ठेका सफाई कर्मचारियों से वार्ता की, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। वाल्मीकि समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई और कथित सुपरवाइजर को नहीं हटाया तो कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।इस दौरान कर्मचारियों ने उपखंड अधिकारी के नाम तहसीलदार लालाराम यादव को ज्ञापन सौंपा। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंद्राज वाल्मीकि, सुरेंद्र वाल्मीकि और सुल्तान वाल्मीकि, सुरेंद्र वाल्मीकि ने आरोप लगाया कि नगर पालिका में ठेकेदार की ओर से एक गैर वाल्मीकि व्यक्ति मामराज सोलंकी को सुपरवाइजर नियुक्त कर रखा है जो कार्मिकों के साथ अभद्रता करता है। लंबे समय से उन्हें न्यूनतम वेतन के अनुसार भुगतान नहीं किया जा रहा।

वीडियो बाइट अध्यक्ष,वाल्मीकि समाज