-शॉपिंग–फूड–
मनोरंजन का रहा संगम
सी पी गोयल
बारां, 3 अप्रैल|स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय अग्रवाल महिला संगठन, इकाई बारां द्वारा आयोजित दो दिवसीय महिला मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मेले में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।आयोजन में 50 से अधिक स्टॉल लगाए गए, जिनमें बारां, कोटा, बूंदी, झालावाड़ के साथ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश से आई महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। सुबह से शाम तक मेले में महिलाओं व परिवारों की लगातार भीड़ रही।
मेले का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें अपने उत्पादों के प्रदर्शन व विपणन के लिए मंच उपलब्ध कराना था। घर-आधारित व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं को यहां सीधे उपभोक्ताओं से जुड़ने का अवसर मिला, जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई।
मेले में ट्रेंडी परिधान, विभिन्न उपयोगी वस्तुएं, सजावटी सामग्री के साथ-साथ खानपान के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों और परिवारों के लिए भी मनोरंजन की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।
संगठन की अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उर्मिला जैन भाया सहित राधेश्याम गर्ग, सुरेन्द्र गुप्ता, मनीष लश्करी, भारत जैन, सुधीरा , रामू बोरिना, पीयूष गर्ग, उर्मिला बंसल व अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
