(दीपक राठौर)
स्मार्ट हलचल|छोटी बिजौलिया बावड़ी के बालाजी मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष पर बुधवार रात्रि सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का आयोजन किया गया व गुरूवार को हर वर्ष की भाँति बालाजी महाराज का भव्य जुलूस निकाला गया जिसमे घोड़ी, बैंड बाजे व बग्गी और कच्ची घोड़ी नृत्य एवं जुलूस में श्री राम जी, सीता माता,लक्ष्मण जी, हनुमान जी महाराज की जीवंत झांकिया मुख्य आकर्षण रही,जुलूस पूरे गाँव मे निकाला गया जिसमें बड़े मंदीर, छोटे मंदिर व तेजाजी मंदिर पर आरती कर प्रसाद वितरित किया गया, जुलूस वापसी पर बालाजी महाराज की महाआरती कर 56 भोग लगाया जिसमे सेकड़ो ग्रामवासी, महिलाएं, पुरुष उपस्थित रहे,बालाजी मंदीर पर नियमित हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाता हैं व प्रत्येक मंगलवार सांय काल रामफेरि निकाली जाती हैं,मंदीर परिसर के विकास कार्यो मे भामाशाओं द्वारा विकास भी करवाया जा रहा है,मंदीर परिसर मे नर्मदेश्वर महादेव की स्थापना भी महाशिव रात्रि पे की गयी थी और अखंड जोत भी चली आ रही है |
