जीवदया अभियान के तहत पक्षी पक्षियों के लिए 501 परिंडा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

जीवदया अभियान के तहत पक्षी पक्षियों के लिए 501 परिंडा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

भीषण गर्मी में व्याकुल पक्षी पक्षियों के लिए यह बहुत ही पुनीत कार्य, बोले वक्ता*

भीलवाड़ा/भीषण गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए नव उदय सेवा संस्था द्वारा सेठ मुरलीधर मानसिंहका कन्या विद्यालय में शनिवार को पक्षी पक्षियों के लिए पानी के बर्तन (परिन्डा) वितरण का शुभारंभ किया गया। संस्था अध्यक्ष राजेश जीनगर ने बताया की जनसहयोग के माध्यम से पांच दिवसीय आयोजन के दौरान 501 परिन्डो का वितरण किया जायेगा। जिसकी शुरुआत 101 परिन्डो के साथ किया गया।
पांच दिवसीय आयोजन के दौरान क्षैक्षणिक संस्थान, कलेक्ट्रेट परिसर व आमजन को 501 परिन्डो का वितरण किया जाएगा। शनिवार को इस पुनीत कार्यक्रम की शुरूआत के अवसर पर बड़ी संख्या में समाजसेवियों, विद्यालय स्टाफ, छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने इस अवसर पर कहा की संस्था द्वारा कार्यक्रम का उद्देश्य गर्मी के दिनों में प्यास से व्याकुल पक्षियों को राहत प्रदान करना तथा आमजन में जीव दया एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एक पुनीत व सराहनीय कार्य है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, दुकान एवं आसपास के स्थानों पर परिंडे लगाकर नियमित रूप से उसमें स्वच्छ पानी भरना चाहिए, जिससे पक्षियों को जीवनदान मिल सके। शुभारंभ के मौके पर 101 परिंडे का वितरण किया गया। सीबीईओ रामेश्वर प्रसाद जीनगर द्वारा छात्राओं को इनके सही उपयोग एवं रख-रखाव की जानकारी भी दी गई। वहीं समाजसेवी अनिल छाजेड़ ने आमजन व अन्य संस्थाओं से अपील की है की वो भी इस नेक कार्य में बढ़ चढ़कर आगे आएं और अधिक से अधिक स्थानों पर परिंडे स्थापित करें। जिससे की पक्षी पक्षियों को भीषण गर्मी में पानी मिल सके। अंत में शाला प्रधान सुषमा विश्नोई ने सभी सहभागियों, आंगतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया और इस प्रकार के सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में अमित जोशी, राजीविका कार्मिक संघ प्रदेशाध्यक्ष, समाजसेवी गोविंद प्रसाद सोडानी, अभिषेक तिवाड़ी सहित विद्यालय शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।