Homeभीलवाड़ाजबरकिया मे 8वीं कक्षा के छात्रों को भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन...

जबरकिया मे 8वीं कक्षा के छात्रों को भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया

भीलवाड़ा । आसींद क्षेत्र के जबरकिया ग्राम के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मे 8 के छात्र छात्राओं को विदाई समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम संस्थाप्रधान बलवीर मीणा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। 8वीं कक्षा के छात्र छात्रों को माला, तिलक और उपहार देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। विद्यार्थियों ने मंच पर आकर अपने विचार और अनुभव भाषणों और भावपूर्ण कविताओं के माध्यम से साझा किए, जिससे उपस्थित सभी लोगों का दिल छू गया।
एक भावपूर्ण ‘धन्यवाद’ नृत्य ने सहपाठियों के बीच साझा की गई कृतज्ञता और सौहार्द को प्रदर्शित किया, जिसके बाद गरबा की जीवंत धुनों ने हमारे विद्यालय की समृद्ध संस्कृति और एकता का जश्न मनाया।
इस अविस्मरणीय संध्या के समापन पर, स्वादिष्ट जलपान परोसा गया, जिसने यादगार पलों को संजोया और आजीवन बने रहने वाले बंधनों को मजबूत किया।हम अपने कक्षा 8 के विद्यार्थियों को विदाई देते हुए, उनके उज्ज्वल और सफल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। आपकी यात्रा यहीं समाप्त नहीं होती; यह तो अभी शुरुआत ही है! उस मोके पर जिला परिषद सदस्य सुंदर लाल मेघवाल वार्ड पंच श्याम लाल शर्मा, नेहरू युवा संस्थान अध्यक्ष भैरू लाल गुर्जर,अमरचंद जाट,अध्यापक घनश्याम कुमावत, प्रकाश शर्मा, इंद्रकुमार स्वामी,प्रकाश शर्मा, शारीरिक शिक्षक भंवर लाल, अध्यापिका ममता जाट तारा जाट, कृष्णा शर्मा , और कई लोग मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular