भीलवाड़ा । भीलवाड़ा की करेड़ा पुलिस ने उस शातिर ठगबाज को गिरफ्तार किया है जो लोगों को मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर लाखो रु एठ लेता था । पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए गिरोह के सदस्य को आसाम राज्य से गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आरोपी दीपू बोरगोहैन को गिरफ्तार किया है । एसपी धर्मेन्द्र सिंह भीलवाडा के आदेश पर साईबर ठगी के तहत चलाये गए विशेष अभियान व अपराधियों की धरपकड़ हेतु बुद्धराज अति. पुलिस अधीक्षक सहाड़ा के निर्देशन व ओमप्रकाश सोलंकी वृत्ताधिकारी वृत आसीन्द के निकटतम सुपरविजन करेड़ा थाना प्रभारी पुरणमल के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। दिनांक 11.02.2025 को प्रार्थी पारसमल पिता गोरधन लाल जाति गुर्जर उम्र बालिग निवासी सिंजाडी का बाडिया (चिताम्बा) पुलिस थाना करेडा ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति का फोन आया जिसने मुझसे कहा की में एयरटेल कम्पनी से बोल रहा हुँ हमे तुम्हारे खेत पर एयरटेल मोबाईल कम्पनी का टावर लगाना है तथा उक्त टावर की चौकीदारी की नौकरी भी हम तुम्हे ही दे देंगे और तुम्हे 12,000/- रूपये महिने की तनख्वाह देगें और तुम्हारी उक्त जमीन का महिने का 18000/- किराया भी देगे, ऐसे कुल मिलाकर 30,000/- रूपये महिने के देगें इस प्रकार उक्त अज्ञात व्यक्ति ने प्रार्थी को बहला फुसलाकर झांसे में लेकर कुल 1278000/रूपये की धोखाधड़ी की । उक्त घटना पर प्रकरण दर्ज किया और गठित पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, कॉल डिटेल रिकॉर्ड एवं ट्रैकिंग के आधार पर आरोपी की लोकेशन आसाम के अलग-अलग जिलों में चिन्हित की गई। इसके उपरांत गठित टीम द्वारा उक्त क्षेत्र में अथक प्रयास करते हुए, क्षेत्र के साइबर हॉटस्पॉट होने तथा जंगल/खेतों में छिपकर ठगी करने की प्रवृत्ति को ध्यान में रखते हुए दो दिन तक जंगल क्षेत्र में कैंप कर सतत एवं सघन तलाशी अभियान चलाया गया। स्थानीय पुलिस थाना टेंगाखाट के सहयोग से कार्रवाई करते हुए आरोपी दिपु को विधिवत डिटेन किया और गिरफ्तार किया गया।
कार्यवाही में यह रही पुलिस टीम
1. पूरणमल करेड़ा थानाधिकारी
2. रेवत सिंह सउनि थाना करेडा
3. कृष्ण कुमार कांस्टेबल (विशेष योगदान)
4. कमलेश
5. राकेश
6.महेश दान
यह ठगबाज हुआ गिरफ्तार
दीपु बोरगोहन पिता मिलोन बोरगोहन उम्र 28 साल निवासी खांगियागोहन जिला डिब्रुगढ राज्य असम
