Homeभीलवाड़ापरिवार के खुशहाली की कामना को लेकर की पीपल की पूजा

परिवार के खुशहाली की कामना को लेकर की पीपल की पूजा

(केसरीमल मेवाड़ा)
माण्डलगढ़ | स्मार्ट हलचल/चैत्र कृष्ण दशमी को दशामाता पर्व को लेकर व्रतार्थी महिलाओं में खासा उत्साह बना रहा। कुछ श्रद्धालुओं ने होली के बाद से दस दिनों तक गिनती करते हुए सोमवार को दशामाता का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। सोमवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थित प्राचीन पीपल के वृक्ष की पूजा अर्चना करने शहर और ग्रामीण क्षेत्र से महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंची। व्रतार्थी महिलाएं पूजा का थाल सजाए यहां पहुंची और पीपल के वृक्ष की पूजा अर्चना कर परिक्रमा करते हुए सूत का पतला धागा लपेट श्रीफल चढ़ाए। व्रतार्थी महिलाओं ने दशामाता की कथा का श्रवण किया और गले से पुराना धागा उतार दशामाता का नवीन धागा धारण किया।
महिलाओं ने परिवार में सुख शांति की कामना की। व्रतार्थी महिलाओं ने अपने घरों में देशी घी के मोदक बनाए और मातारानी को भोग लगाया। इसके बाद परिवार के सदस्यों के साथ प्रसाद को ग्रहण किया। उपखण्ड क्षेत्र में होली का त्योहार मनाने अपने घर पर लौटे लोग भी दशामाता पर्व के बाद ही वापस रोजगार के लिए देश के विभिन्न राज्यो के विभिन्न शहर के लिए पलायन कर जाएंगें।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES