हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, SI भर्ती परीक्षा रद्द

भीलवाड़ा । राजस्थान हाई कोर्ट की खंडपीठ ने शनिवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए SI भर्ती परीक्षा 2021 को पूरी तरह रद्द कर दिया है। अदालत ने 28 अगस्त 2025 के एकलपीठ के फैसले को सही मानते हुए 68 से अधिक ट्रेनी एसआई और दलालों की गिरफ्तारी के बाद पेपर लीक और बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के चलते यह कदम उठाया। 2021 की सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से रद्द हो गई है। परीक्षा में पेपर लीक, नकल और भारी धांधली की पुष्टि हुई, जिसके कारण 68 ट्रेनी एसआई (अभ्यर्थियों) सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एस. पी. शर्मा की खंडपीठ ने एकलपीठ के फैसले को बरकरार रखते हुए राज्य सरकार और चयनित अभ्यर्थियों की अपीलों को खारिज कर दिया। अब नई भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करना सरकार के लिए चुनौती है।