पांसल हाइवे पर ट्रक का ब्रेक फेल होने से ट्रक दूसरी ट्रक से टकराई,खलासी की हुई दर्दनाक मौत

पुनित चपलोत
भीलवाड़ा । पुर थाना क्षेत्र के पांसल हाइवे पर एक ट्रक के ब्रेक फेल होने से ट्रक आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया,हादसे ने ट्रक के खलासी की दर्दनाक मौत हो गई,वही चालक को मामूली चोटे आई। पुर थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि किशन पुरबिया पिता भेरू लाल पुरबिया निवासी बिलिया जो पेशे से खलासी का कार्य करता था,शुक्रवार रात्रि को किशन ट्रक में जा रहा था इसी दौरान शुक्रवार रात करीब 10 बजे पांसल हाइवे पर बालाजी मंदिर के सामने उनकी ट्रक के ब्रेक फेल हो गए और उनकी ट्रक आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया ।हादसे में ट्रक का खलासी किशन गंभीर रूप से घायल हो गया ओर उसके चालक को मामूली चोट आई।घायल खलासी को इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल लाया गया,जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया था। थाना पुलिस ने शनिवार सुबह जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचकर परिजनों कि मौजूदगी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है ।