माली समाज विकास मंच ने समाज के होनहार विद्यार्थियों का सम्मान

(दीपक राठौर)

बिजौलियाँ| स्मार्ट हलचल|माली समाज विकास मंच बिजोलिया द्वारा माली समाज के सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों का माला पहनकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया|इस अवसर पर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा उन्हें आगे भी इसी प्रकार मेहनत कर समाज और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया।
गौरतलब है कि – ऊपरमाल क्षेत्र में 12th कला सकाय मे खुशी माली ने 97% अंक हासिल करके उपखंड क्षेत्र पर कला सकाय में टॉपर रही |