विश्व नवकार दिवस के आमंत्रण हेतु भव्य कलश यात्रा, यज्ञपुर में निकला नगर भ्रमण

यज्ञपुर (जहाजपुर)।स्मार्ट हलचल|विश्व नवकार दिवस के उपलक्ष्य में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) द्वारा प्रदेशभर में निकाली जा रही कलश यात्रा के तहत आज प्रातः 9 बजे यात्रा यज्ञपुर पहुंची। सकल जैन समाज ने यात्रा का भव्य स्वागत करते हुए नगर भ्रमण करवाया।यह कलश यात्रा नगर पालिका शाहपुरा रोड से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, नया बाजार, सदर बाजार होते हुए नौ चौक में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया और पूरे नगर में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में सकल जैन समाज के तारा चंद बम्ब, गुलाब जैन, महावीर जैन, लक्ष्मी लाल जैन, पारस जैन, सुनील जैन, संजय बम्ब, त्रिलोक चंद बम्ब, अशोक गोधा, बालकिशन जैन, विमल बाकलिवाल, भागचंद जैन, शांति लाल बाकलीवाल, विमल पोद्दार, राहुल बम्ब, सुरेश बाकलीवाल, धनराज जैन, भानु जैन, नवीन पोद्दार, ऋषभ बाकलीवाल, निरू गोधा सहित महिला मंडल की सक्रिय भागीदारी रही।
उल्लेखनीय है कि 9 अप्रैल, गुरुवार को प्रातः 8 बजे से 9:30 बजे तक विश्वभर में शांति, कल्याण एवं सामंजस्य के लिए सामूहिक रूप से नवकार मंत्र का जाप किया जाएगा।