चंदेरिया सामुदायिक भवन का पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत ने निरीक्षण किया

ओम जैन 

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार में चित्तौड़गढ़ विधानसभा के उप नगरीय चंदेरिया में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियो एवं आमजन की मांग के अनुरूप पूर्व मुख्यमंत्री के 2021-2022 में चित्तौड़गढ़ आगमन पर चंदेरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत की मांग रखी गई थी जिस पर बजट 2023-2024 में इसे क्रमोन्नत कर दिया गया था एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 7 सितंबर 2023 को शिलान्यास कर भूमि पूजन किया गया। इस भवन का निर्माण पूरा होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने निरीक्षण कर जनहित में स्वीकृत 7-8 डॉक्टर के पदों पर नियुक्ति कर शीघ्र शुरू करने की मांग की गई।