कारिस देव बाबा के वार्षिक लख्खी मेले का हुआ भव्य शुभारंभ

शशिकांत शर्मा

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने फीता काटकर मेले की शुरुआत की ।

वैर |स्मार्ट हलचल|जिले के वैर उपखंड स्थित ग्राम जहाज में सुप्रसिद्ध लोक देवता श्री कारस देव (देव बाबा) के वार्षिक लख्खी मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने फीता काटकर मेले की शुरुआत की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंत्री बेढम ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताते हुए क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणाएं साझा कीं, जिनमें देव बाबा पैनोरमा निर्माण हेतु 3.60 करोड़ रुपये और सड़कों के सुधार के लिए 17 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। संबोधन में उन्होंने कहा कि देव बाबा का यह मंदिर लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है और सरकार धार्मिक स्थलों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा, पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली सहित भारी संख्या में श्रद्धालु और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।