Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़बेगूं नगरपालिका में गणगौर महोत्सव की धूमः बैंड-बाजों के साथ निकली सवारी,...

बेगूं नगरपालिका में गणगौर महोत्सव की धूमः बैंड-बाजों के साथ निकली सवारी, महिलाओं ने किया पारंपरिक नृत्य

इंजी.रवि मीणा

स्मार्ट हलचल: चितौड़गढ़ ज़िले के बेगूं नगर पालिका में पांच दिवसीय गणगौर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को भाटों का मोहल्ला स्थित भगवान चारभुजा नाथ मंदिर से गणगौर और ईशरजी की सवारी निकाली गई। सवारी में बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों की धुन गूंजती रही। रथ में विराजमान गणगौर-ईशरजी की प्रतिमाओं का भव्य श्रंगार किया गया था। मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया गायब एवं बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों की धुन गूंजती रही ! रथ में विराजमान गणगौर-ईशरजी की प्रतिमाओं का भव्य श्रृंगार किया गया था। मार्ग में जगह-जगह स्वागत के बाद सवारी नेहरू पार्क पहुंची। नगर पालिका अध्यक्ष रंजना शर्मा और कार्यक्रम संचालक नीरु देवी पटवा ने गणगौर की पूजा-अर्चना की। नेहरू पार्क में महिलाओं ने डीजे की धुन पर धार्मिक और राजस्थानी गीतों पर नृत्य किया। कुछ महिलाओं ने गणगौर-ईशरजी को सिर पर रखकर नृत्य कर परंपरा का निर्वहन किया। मां-बेटी, सास-बहू और देवरानी-जेठानी नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष रंजना शर्मा ने बताया कि बुधवार को मिस गणगौर प्रतियोगिता होगी। गुरुवार शाम को भगवान चारभुजा नाथ की सवारी निकलेगी। साथ ही राधाकृष्ण की झांकी और फागोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा। पांच दिवसीय इस महोत्सव को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है!

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES