राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटडी
स्मार्ट हलचल। विद्युत निगम में निजीकरण रोकने के मांग को लेकर बुधवार को कोटड़ी उपखंड मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम पर उपखंड अधिकारी को राजस्थान विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर कार्य का बहिष्कार करते हुए मुख्य मंत्री, ऊर्जा सचिव महोदय राजस्थान सरकार माननीय मुख्यमंत्री महोदय को उपखण्ड अधिकारी महोदय तथा सहायक अभियंता के नाम का ज्ञापन सोप गया। जिसमे निजीकरण रोकने के लिए निगम प्रशासन और सरकार को चेतावनी देते हुए विद्युत निगमों में किए जा रहे निजीकरण को शीघ्र बंद करने तथा स्थायी कर्मचारियों की भर्ती करने की मांग की गई। इस दौरान अरविंद कुमार शर्मा , सावरमल जाट, सुरेश चंद्र गुर्जर ,आबिद हुसैन, रिंकू जाटव, राजेश जाट ,लोकेश शर्मा, महेंद्र सिंह राजपूत, मधु जीनगर, देवेन्द्र जायसवाल, राहुल गुर्जर , गोपाल पारीक आदि कर्मचारी उपस्थित थे।