Homeभीलवाड़ामॉडल विद्यालय आसींद में प्रवेशोत्सव और श्रीकृष्ण भोग का आयोजन

मॉडल विद्यालय आसींद में प्रवेशोत्सव और श्रीकृष्ण भोग का आयोजन

आसींद । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबंधित आसींद क्षेत्र में एकमात्र राजकीय विद्यालय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल ब्लॉक आसींद में आज प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया।

जिसमें विद्यालय स्टाफ द्वारा विद्यालय में अध्यनरत समस्त विद्यार्थियों के लिए श्री कृष्ण भोग का आयोजन रखा गया। आज सुबह प्रार्थना सभा के साथ विद्यालय में प्रवेश उत्सव मनाया गया जिसमें नवीन प्रवेश लेने वाले नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों का तिलक और माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया। उसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतीकरण कर राजस्थान की संस्कृति का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के भामाशाह, एसडीएमसी सदस्य और सभी शिक्षक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ तुलसीराम कुमावत ने नवरात्र में चल रहे, भगवान श्री राम के जीवन चरित्र का परिचय कराया और उनके जीवन से जुड़ी हुई प्रत्येक घटना को दैनिक जीवन से जोड़कर विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने के बारे में समझाया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता डॉ विकास टेलर ने किया। विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता रामस्वरूप जोशी ने सालभर कैसे अध्ययन करें इसके बारे में बताया। साथ ही नारायण सिंह कृष्णावत ने विद्यार्थियों को गुरुकुल की शिक्षा व्यवस्था के बारे में समझाया और देवेंद्र सिंह तंवर ने प्रेरणा दायक उद्बोधन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित अध्यापकों और समस्त विद्यार्थियों ने सामूहिक हवन एवं पूजा पाठ का कार्यक्रम भी रखा। बाद में विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों तथा आगंतुक मेहमानों का भोजन कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर अध्यापक रामस्वरूप जोशी, डॉ विकास टेलर, उग्रसेन, किशोर कुमार भंसाली, ओम प्रकाश बेरवा, महबूब अली, देवेंद्र सिंह तंवर, संजय कुमार, दिनेश कुमार मीणा, सोराज मेघवंशी, महिपाल सिंह मीणा, सुमन छापोला, नारायण सिंह कृष्णावत, संपत लाल जाट, ओम प्रकाश जाट, महावीर प्रसाद रेगर, राम सिंह, राम लाल राव, हरिश सांखला, अशोक साहू, राहुल टेलर, प्रीति राव, सुनील सेन, अनिल सेन गणपत लाल सेन, टीना शर्मा, गीता गुर्जर, अनीता शर्मा, प्रियंका, रवीना एवं तेजस्विनी तथा अभिभावक सांवर लाल शर्मा, प. सुभाष शास्त्री, गिरधारी लाल कुमावत आदि उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES