सत्यनारायण सेन गुरला
पालरा (रायपुर): स्थानीय सेन समाज के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक यात्रा रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। गोविन्द सेन , ओम प्रकाश सेन ने कहा कि दो दिवसीय धार्मिक यात्रा विभिन्न स्थानों में दर्शन कर इस यात्रा में गांव के 70 महिला, पुरुष और बच्चों ने सामूहिक रूप से भाग लिया, जो भक्ति भाव के साथ विभिन्न तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षित अपने गांव पालरा लौटे।
प्रमुख तीर्थ स्थलों पर टेका मत्था
यात्रा का मुख्य पड़ाव रामदेवरा (रुणिचा) रहा, जहाँ श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव जी की समाधि के दर्शन किए और देश में सांप्रदायिक सद्भाव के प्रतीक इस धाम में खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही यात्रियों ने बाबा के जन्म स्थान उण्डू काश्मीर (बाड़मेर) के भी दर्शन किए।
यात्रा के अन्य आकर्षणों में शामिल थे:
श्री खेतलाजी धुनी धाम: यहाँ भक्तों ने विशेष पूजा-अर्चना की।
आशापुर माता जी का माता रानी का दर्शन किया
ओम बन्ना (चोटिला): प्रसिद्ध ‘बुलेट बाबा’ मंदिर में दर्शन कर यात्रियों ने मन्नतें मांगी।
राजाराम गौशाला शिकारपुर: प्रसिद्ध राजाराम गौशाला शिकारपुर का समाधि स्थल मन्दिर दर्शन, विभिन्न नस्ल की गाये देखीं
नाकोड़ा भैरव मंदिर: प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल नाकोड़ा जी में यात्रियों ने शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
रानी भटियाणी मंदिर (जसोल): माता राणी भटियाणी के दरबार में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया।
ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
धार्मिक स्थलों की यात्रा पूर्ण कर जब सभी 70 श्रद्धालु वापस पालरा (रायपुर) लौटे, तो ग्रामीणों और समाज के अन्य लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरी यात्रा के दौरान भजनों और ‘जय बाबा री’ के नारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने बताया कि इस यात्रा से न केवल उन्हें मानसिक शांति मिली, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी गया है।
आयोजन की मुख्य विशेषताएं
सहभागिता: बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लोगों ने भाग लिया।
सुविधाएं: यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के रहने और भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई थी।
दर्शन: रामदेवरा में श्रद्धालुओं ने राम सरोवर और डाली बाई की समाधि के भी दर्शन किए।
