स्मार्ट हलचल न्यूज़
महुआ: रिटायरमेंट पर माता-पिता की स्मृति में अस्पताल को भेंट किया वाटर कूलर, मरीजों को मिलेगा ठंडा पानी
महुआ | रिपोर्टर: राकेश चंदेरिया
महुआ कस्बे में स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। अस्पताल में कार्यरत कैलाश गुर्जर ने अपने रिटायरमेंट के अवसर पर अपने माता-पिता की स्मृति में अस्पताल को एक वाटर कूलर भेंट किया है।
इस पुनीत कार्य के लिए उपस्थित ग्रामीणों और स्वास्थ्यकर्मियों ने भामाशाह कैलाश गुर्जर की जमकर सराहना की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में इस वाटर कूलर के लगने से आमजन और अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब स्वच्छ, ठंडा और शुद्ध पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। यह एक ऐसा दान है जो सीधे तौर पर पीड़ित मानवता को राहत पहुँचाएगा।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति:
इस अवसर पर नर्सिंग इंचार्ज शंकर लाल धाकड़, सुमित शर्मा, नरेश कुमावत, सत्यनारायण मेघवंशी (कम्प्यूटर ऑपरेटर), मुकेश मेवाड़ा, बालचन्द टेलर, मुकेश नरवाला, कालू खटीक सहित कई अन्य गणमान्य ग्रामीण और अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहा।