Homeराजस्थानअलवरमहापूर्णाहूति के साथ महायज्ञ का समापन आज

महापूर्णाहूति के साथ महायज्ञ का समापन आज

गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भजन लाल सहित कई नेता करेंगे शिरकत
पावटा, स्मार्ट हलचल/बावड़ी स्थित बाबा बालनाथ आश्रम में बाबा बस्तीनाथ महाराज के सानिध्य में चल रहे वर्ष पर्यन्त 108 कुण्डीय महामृत्युंजय रूद्र महायज्ञ का आज महापूर्णाहूति एवं विशाल भण्डारे के साथ समापन होगा। महायज्ञ की पूर्णाहुति में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केन्द्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सहित राजस्थान सरकार के कई मंत्री एवं विधायक शिरकत करेगें। जिसे लेकर प्रशासन एवं आश्रम समिति के द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। समापन कार्यक्रम को लेकर करीब एक माह से आश्रम समिति के सदस्य एवं प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। गौरतलब है कि इस महामृत्युंजय रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ 11 अप्रैल 2024 को प्रागपुरा से विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ था। जिसमें लाखों की संख्या में माता – बहिनों ने भाग लिया। वर्ष पर्यन्त चले इस 108 कुण्डीय महायज्ञ के पाॅच – पाॅच दिन की 72 यज्ञों की श्रृंखला में महायज्ञ पूर्ण हुआ। आश्रम समिति के सदस्य सुरेन्द्र यादव, मदन लाल सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मे भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन राव भागवत, क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम, प्रान्त प्रचारक बाबूलाल, जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह सहित विभिन्न संगठनों एवं सरकार के मंत्री , विधायक तथा अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने आश्रम पर पहुँच कर महायज्ञ में आहुति दी है। सुरेन्द्र यादव ने बताया कि बाबा बस्तीनाथ महाराज के सानिध्य में इससे पूर्व भी 108 कुण्डीय वर्ष पर्यन्त, 1111,2121,5151,6161 तथा 9108 कुण्डीय रूद्र महायज्ञ सफलतापूर्वक समपन्न किये गए हैं। मदन लाल सैनी ने बताया कि महायज्ञ के समापन पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है। जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों की संख्या में लोग आश्रम पर पहुँच रहे हैं। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES