मंगरोप@मुकेश खटीक।भारतीय जनता पार्टी हमीरगढ़ द्वारा नगर पालिका की निवर्तमान अध्यक्ष रेखा परिहार को प्रदेश महिला मोर्चा में उपाध्यक्ष बनाए जाने पर नगर में भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर नरसिंह मंदिर के महंत श्री 1008 रामसागर दास जी महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ,जिसमें पार्टी पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।स्वागत समारोह के तहत भीलवाड़ा दरवाजा से मुख्य बाजार होते हुए चित्तौड़ दरवाजा तक जुलूस निकाला गया।मार्ग में विभिन्न स्थानों पर फूलमालाओं,साफा पहनाकर और आतिशबाजी के साथ रेखा परिहार का जोरदार अभिनंदन किया गया।पूरे बाजार क्षेत्र में स्वागत के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही और जगह-जगह शुभकामनाएं दी गईं।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता घीसुलाल छिपा,नटवर जायसवाल,मदन छिपा,श्याम छिपा,शंभू सिंह परिहार,जगदीश वैष्णव,दिनेश व्यास,गिरिराज सोनी,भैया सोनी,हरीश सालवी,किशन सिंह राव,विनोद सोनी,भेरूलाल प्रजापत,पिंकी रेगर,मुकेश टेलर,मनोज छिपा,कैलाश सिंह तंवर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी,कार्यकर्ता और महिला शक्ति मौजूद रही।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने रेखा परिहार के नेतृत्व और कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके अनुभव का लाभ प्रदेश स्तर पर संगठन को मिलेगा।वहीं रेखा परिहार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है,उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी।
