स्मार्ट हलचल टोंक|शुक्रवार 3 फरवरी को राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में आरएसएस द्वारा आयोजित कार्यक्रम के भारी विरोध करने को लेकर एनएसयूआई छात्र नेता किशन बैरवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ओर शनिवार देर शाम को रिहा कर दिया गया।जेल से रिहाई के बाद किशन बैरवा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कि मुलाकात की किशन बैरवा ने कहा कि देश और प्रदेश के स्वतंत्र शैक्षणिक संस्थानों की पहचान हमेशा विचारों की विविधता, तर्क और स्वतंत्र अभिव्यक्ति से रही है। ऐसे पवित्र शिक्षा स्थलों को RSS की संकीर्ण विचारधारा का अड्डा बनने नहीं दिया जाएगा।ऐसे में किशन बैरवा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा NSUI दृढ़ संकल्पित है।लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की भावना और छात्र-छात्राओं की स्वतंत्र सोच की रक्षा के लिए हर स्तर पर डटकर मुकाबला करेंगे।प्रदेश के शिक्षा के मंदिर में भय नहीं,विचारों की आज़ादी का वातावरण होना चाहिए और इसके लिए हमारी आवाज़ हमेशा बुलंद रहेगी
