Homeभीलवाड़ाजहाजपुर पंचायत समिति में होगा बड़ा बदलाव, अब होंगी 34 पंचायतें, 12...

जहाजपुर पंचायत समिति में होगा बड़ा बदलाव, अब होंगी 34 पंचायतें, 12 नई पंचायतों का होगा गठन

(मोहम्मद आज़ाद नेब)

जहाजपुर /स्मार्ट हलचल/पंचायत समिति के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा परिवर्तन प्रस्तावित है। जिला कलेक्टर जसप्रीत सिंह संधू द्वारा जारी प्रस्ताव के अनुसार, अब जहाजपुर पंचायत समिति में कुल 34 ग्राम पंचायतें शामिल होंगी, जिनमें से 12 पंचायतों का नवसृजन किया जाएगा।12 नई ग्राम पंचायतें बनेंगी
प्रस्ताव के अनुसार, नई बनने वाली पंचायतों में धांधोला, कालाभाटा, रूणिया बरड़ा, लुहारीकंला द्वितीय, खेमाका खेड़ा, हनुमान नगर, जालमपुरा, जीरा, ठिठोड़ा माफी, गुलाबपुरा, कंजर कॉलोनी और सरसिया चारणान शामिल हैं। ये पंचायतें क्षेत्र की प्रशासनिक सुविधा और स्थानीय जनसंख्या की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए गठित की जा रही हैं।

कई पुरानी पंचायतों का होगा पुनर्गठन
इसके साथ ही कुराड़िया, धुंवाला, गांगीथला, अमरवाणी, सरसिया, ईटूंदा, लुहारी कंला, गाड़ोली, ऊंचा, कुचलवाड़ा कंला, टीकड़, पंडेर, रावत खेड़ा, बिहाड़ा, गंधेर, टीठोडी, जामोली, रोंपा, फलासिया, बावड़ी, भरणीकंला और बागुदार ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन किया गया है।

आपत्तियों के लिए 6 मई तक का समय
राज्य सरकार की अधिसूचना के तहत पंचायती राज अधिनियम 1994 की धाराओं में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए यह प्रस्ताव जारी किया गया है। सार्वजनिक सूचना के रूप में प्रकाशित इस प्रस्ताव पर कोई भी व्यक्ति 6 मई 2025 तक अपनी आपत्तियां संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार अथवा जिला कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES