Homeराजस्थानअलवरगांव चलो अभियान का हुआ शुभारंभ

गांव चलो अभियान का हुआ शुभारंभ

बानसूर । स्मार्ट हलचल/विधानसभा के दांतली पहाड़ी में भाजपा रामपुर मंडल के कार्यकर्ताओ की गांव चलो अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें गांव चलो अभियान के प्रवासी,विस्तारक और रामपुर मंडल के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।जिसमें कार्यकर्ताओ को घर घर जाकर लोगों को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने और आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान मुख्य वक्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष शशिकांत बोहरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 4 फरवरी से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें हम सभी को 4 फ़रवरी से 11 तक गांव-गांव जाकर वहा कम से कम एक दिन का प्रवास करना है और वहां की बूथ टोली और सामाजिक कार्य करने वाले लोगों से सम्पर्क कर घर-घर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। इसके साथ ही सरकार की उपलब्धि के विषय में गांव चौपाल लगाने का कार्य करें। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शशीकांत बोहरा, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा,मनोज जोशी, प्रकाश मीणा, शिवलाल यादव, फूलसिंह मीणा, जगदीश प्रसाद सैनी, करणसिंह ओला, मनीष ओला, मनोज शर्मा, अनिल जांगिड, सावन कुमार शर्मा, रामवतार नैनावत, विजय कुमावत सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES