समलेटी में कैबिनेट मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा विधायक राजेंद्र मीणा सहित अतिथियों ने जिला अस्पताल महुवा का भूमि पूजन 33/11 केवी जीएसएस का किया लोकार्पण

डॉक्टर किरोडी लाल मीणा का चांदी का मुकुट पहनाकर पुष्प वर्षा के साथ कलश यात्रा निकालकर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

नीरज मीणा

महुवा। स्मार्ट हलचल/महुवा विधानसभा क्षेत्र के महुवा कस्बे के समीप समलेटी गांव में रविवार को जिला चिकित्सालय महुवा का भूमि पूजन व 33/11 केवी जीएसएस का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा विधायक राजेंद्र मीणा समलेटी सरपंच रचना मीणा पंचायत समिति सदस्य सपना मीणा सहित अन्य अतिथियों भाजपा कार्यकर्ता पंच पटेलो सहित आमजन की उपस्थिति मैं विधि विधान से पूजा अर्चना कर किया गया
इस दौरान डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ,महवा विधायक राजेंद्र मीणा का ग्रामीणों ने चांदी का मुकुट पहनाकर जेसीबी मशीनों से पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा निकालकर गर्म जोशी के साथ भव्य स्वागत सत्कार किया
विधायक राजेंद्र मीणा ने बताया कि दिनांक 05 अप्रैल (रविवार) को महुवा के समीप ग्राम समलेटी में जिला अस्पताल महुवा का भूमि पूजन शिलान्यास,व 33/11 केवी जीएसएस का लोकार्पण व सुड्डा दंगल कन्हैया दंगल ढांचा दंगल सांस्कृतिक कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना, महवा विधायक राजेंद्र मीणा ,समलेटी सरपंच रचना मीणा, पंचायत समिति सदस्य सपना मीणा व महुवा विधानसभा क्षेत्र के पंच पटलो आमजन सहित गणमान्य नागरिकों भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस दौरान कैबिनेट कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी उन्होंने कहा कि कृषि विभाग मेरे पास आने के कारण जहां किसानों के साथ पूर्व में नकली खाद बीज की समस्याएं आती थी उसको मैंने फील्ड में जाकर फैक्टरी पर छापे मार कर उसकी रोकथाम की जिसके चलते सरकार ने भी अब कानून बनाकर ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का प्रबंध किया जा रहा है।
केबिनेट मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा ने कहा कि आपदा प्रबंधन जैसा विभाग मेरे पास है इसलिए किसी को आपदा में हमेशा मदद करने का हर संभव में आपको आश्वासन देता हूं महुवा कस्बे वासियों सहित आप सभी के प्रयासों से महुवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम समलेटी में जिला अस्पताल महुवा के नए भवन का भूमि पूजन और किसानो की समस्या को ध्यान में रखते हुए 33/11 केवी जीएसएस का लोकार्पण कार्यक्रम आप सब की उपस्थिति में विधि-विधान संपन्न हुआ इस दौरान आप द्वारा जो मेरा स्वागत सत्कार किया गया उसको मैं कभी भी नहीं भूल सकता, मैं जो कुछ भी हूं वह सब आपकी बदौलत हूं। जिला चिकित्सालय व नया पावर हाउस यह विधानसभा क्षेत्र महुवा के आम जन के स्वास्थ्य और बिजली ढांचे को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम है, इसके साथ ही दो दिवसीय विशाल सुड्डा दंगल, कन्हैया दंगल और ढांचा दंगल में लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां विभिन्न पार्टियों के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से डॉक्टर किरोडी लाल मीणा सहित जनसमूह को मन मुग्ध करते हुए सभी का मन मोह लिया।
इस दौरान महवा विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित महुवा विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवो से पधारे आमजन समलेटी गांव के पंच पटेलो,ग्रामवासियों, सहित समस्त क्षेत्र की जनता व कार्यक्रम में पधारे समस्त अतिथियों का हार्दिक आभार, व्यक्त करता हूं जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने विकास की राजनीति के इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाया। विकास और विरासत का यह सफर इसी तरह निरंतर जारी रहेगा, आप सभी का हृदय से आभार, आपका ये विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
इस अवसर पर फौजी बाबा आश्रम समलेटी के संत हरि किशन दास महाराज, राम लखन दास महाराज ,विमल जैन ,डॉक्टर जगमोहन गोयल, पटेल रामफूल मीणा उकरुंद, घारा सिंह गुर्जर, रामसिंह सरपंच, सीताराम समलेटी, पीटीआई राम भरोसी मीणा, डॉ तेजराम मीणा ,पीएमओ डॉ राम सिंह मीणा, प्रजापत समाज के तहसील अध्यक्ष पप्पू प्रजापत, देवप्रकाश मानिक, महुवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष गो पुत्र अवधेश अवस्थी, ठेकेदार काडूराम मीणा ऊकरूंद, किशोर ठेकड़ा, नटवर ठेकड़ा, रवि पटेल, गणेश समलेटी, दिनेश मीणा, रामनारायण मीणा ,रोशन टहलडी, सतीश नौरंगपुरा, पूर्व सरपंच अमरचंद बागड़ी, लल्लू सरपंच, दिनेश रायपुर सहित गांवो के पंच पटेल गणमान्य नागरिक आमजन व हजारों महिला पुरुष सहित भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।