बन्शीलाल धाकड़
छोटीसादड़ी /बम्बोरी,स्मार्ट हलचल|जिला परिषद प्रतापगढ़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पर्वत सिंह चूंडावत के निर्देशानुसार, स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत बम्बोरी में “हर घर से कचरा संग्रहण” अभियान की भव्य शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ पूर्व उप प्रधान रमेश गोपावत ने दुर्गा चौक से किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। ग्राम पंचायत द्वारा अब एक विशेष ट्रैक्टर के माध्यम से पूरे गांव और पंचायत क्षेत्र से नियमित रूप से कचरा एकत्रित किया जाएगा। नियम तोड़ा तो लगेगा 500 रुपये जुर्माना पंचायत प्रशासन ने अपील की है कि सभी ग्रामवासी प्रतिदिन सुबह 7 बजे अपने घर का कचरा निर्धारित ट्रैक्टर में ही डालें। यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो पहली बार उसे समझाइश दी जाएगी। इसके बाद भी सुधार न होने पर ग्राम पंचायत द्वारा संबंधित व्यक्ति से 500 रुपये जुर्माना या पुनः सफाई का खर्च वसूला जाएगा।
ग्रामीणों से सहयोग की अपील
पूर्व उप प्रधान गोपावत ने कहा कि गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने समस्त बम्बोरी वासियों से इस अभियान में पूर्ण सहयोग करने का आह्वान किया ताकि स्वच्छता मिशन को सफल बनाया जा सके।
