ईबीएसआर द्वारा कोटा में नेत्रदान
कोटा। स्मार्ट हलचल|कोटा के महावीर नगर प्रथम निवासी अम्बिका गुप्ता के मरणोपरांत उनका नेत्रदान आई बैंक सोसायटी आॅफ राजस्थान द्वारा रविवार को करवाया गया। अध्यक्ष के. के. कंजोलिया ने बताया कि मूलचंद गुप्ता की मृत्यु की सूचना प्राप्त होने के बाद उनके पुत्र मधुसूदन गुप्ता व परिजन की सहमति पर नेत्रदान सम्पन्न हुआ। सचिव सुरेश सेडवाल ने बताया कि मूलचंद गुप्ता की स्वाभाविक मृत्यु हुई। ईबीएसआर के ज्योतिमित्र डा. मिनल गुप्ता ने बताया कि रात्रि में अपने प्राण त्यागे इसके उपरान्त परिजनों से वार्ता कर सुबह 7 बजे नेत्रदान प्रक्रिया सम्पन्न की गई। मूलचंद गुप्ता अपने जीवन के 87 बसंत देख चुकी थी। उनके स्वर्गवास होने के बाद आई बैंक सोसायटी के टेक्नीशियन टिंकू ओझा को बुलाकर नेत्रदान प्रक्रिया को पूरा किया गया।
