Homeबीकानेरराजगढ़ नगर पालिका क्षेत्र की एकत्रित कचरे की गंभीर समस्या से मिलेगा...

राजगढ़ नगर पालिका क्षेत्र की एकत्रित कचरे की गंभीर समस्या से मिलेगा अब निजात

सादुलपुर,(बजरंग आचार्य ) –

स्मार्ट हलचल|राजगढ़ नगर पालिका क्षेत्र की एकत्रित कचरे की गंभीर समस्या से अब सभी को निजात मिलने जा रही है। इस कचरे के निस्तारण के लिए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राकेश अरोड़ा ने उच्च स्तरीय कार्रवाई करते हुए संबंधित कंपनी को ठेके की शर्तों के अनुसार काम के लिए बुलाते हुए वर्क ऑर्डर दे दिया है। अब यह काम भी चालू है और चुरू जिले की नगर पालिकाओं में राजगढ़ की ही एक मात्र नगर पालिका है जहां कचरे के निस्तारण का तकनीकी तरीके से विधिवत कार्य चल रहा है। इस बारे में मौके पर जाकर देखा तो पाया गया कि जिस कंपनी को करीब अढाई साल पहले ठेका दिया गया था, उसने कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। गुरुवार को मौके पर जाकर देखा गया तो रड़वा बाई पास के चारों तरफ कचरे के पहाड़नुमा ढेर कम होते जा रहे हैं। मशीनों के जरिए इस कचरे को उपयोगी भी बनाया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी राकेश अरोड़ा तथा आगरा की एमजी ग्रीन एनर्जी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि ने इस बारे में विवरण दिया। बताया गया कि मशीनों के द्वारा कचरे का विसर्जन किया जा रहा है जिसमें मिट्टी पत्थर व प्लास्टिक अलग-अलग किए जा रहे हैं। कचरे से जो कंपोस्ट मिट्टी बन रही है वह खाद के काम आ सकेगी। इसके साथ जो सीएनडी वेस्ट निकल रहा है वह इस निर्माण कार्य में उपयोग हो सकेगा जबकि आरडीएफ का उपयोग सीमेंट बनाने में काम में लिया जा सकेगा। मिली जानकारी के अनुसार जब राजस्थान सरकार के स्वायत शासन विभाग में करीब ढाई साल पहले पूरे राजस्थान में यह ठेका दिया था तो राजगढ़ की नगर पालिका भी शामिल थी। तात्कालिक चैयरमैन व अधिकारियों व अध्यक्ष ने निहित कारणों से वर्क आर्डर ही जारी नहीं किए। वर्क आर्डर जब रोक लिया गया तो कंपनी ने काम करने से इनकार कर दिया था। उसे समय यहां पर करीब 29 हजार क्यूबिक मीटर कचरा था अब उसकी मात्रा बढ़ कर 45 हजार क्यूबिक मीटर से भी ज्यादा हो चुकी है। इस बारे में अधिशासी अधिकारी में उच्च स्तरीय कार्रवाई करते हुए आवश्यक कंपनी को संतुष्ट किया तथा सरकारी स्तर पर भी प्रयास किया। उसके बाद कंपनी ने कार्य आरंभ करना शुरू कर दिया है। इस कचरे के निस्तारण से आसपास के ही नहीं बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलेगी क्योंकि कचरे के पहाड़नुमा ढेरों से गंदगी, बदबुनऔर अन्य प्रकार से प्रदूषण फैल रहा था।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES