Homeबीकानेरसमर्थन मूल्य पर सरसों, चना व गेंहू के खरीद केंद्र

समर्थन मूल्य पर सरसों, चना व गेंहू के खरीद केंद्र

कृषि उपज मंडी में मंत्रोचार के साथ शुभारम्भ

सादुलपुर, (बजरंग आचार्य )-
स्मार्ट हलचल/सादुलपुर क्रय विक्रय सहकारी समिति लि. के द्वारा रबी 2025-26 समर्थन मूल्य पर सरसों, चना व गेंहू के खरीद केंद्र कृषि उपज मंडी में मंत्रोचार के साथ शुभारम्भ किया गया |राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ दिल्ली के द्वारा राजफैड जयपुर के माध्यम से चना व सरसों समर्थन मूल्य पर 10 अप्रेल से 90 दिवस तक क्रय की जाएगी | सरसों प्रति क्विंटल 5950 रूपये, चना प्रति क्विंटल 5650 रु. में प्रति कृषक गिरदावरी के अनुसार एक हैक्टेयर पर सरसों 8.69 क्विंटल, चना प्रति हैक्टेयर 4.86 क्विंटल अधिकतम 40 क्विंटल खरीद की जाएगी एवं राजफैड के माध्यम से भारतीय खाद्य निगम के लिए गेंहू समर्थन मूल्य पर 2425 रु. प्रति क्विंटल व राज्य सरकार का बोनस 150 मिलाकर 2575 रूपये में 2 हैक्टेयर भूमि पर 100 क्विंटल व अधिकतम भूमि होने पर अधिक मात्रा में क्रय की जाएगी |

खरीद केंद्र का विधिवत फीता काटकर समिति के अध्यक्ष गणपतराम ख्यालिया ने उद्घाटन किया उन्होंने कृषको से अपील की कि अनाज साफ़ सुथरा एवं सुखाकर लाये ताकि तुलाई के समय परेशानी नही हो | समिति के उपकेन्द्र चाँदगोठी एवं सिधमुख में भी तुलाई की जायेगी जिसका उद्घाटन बाद में किया जायेगा | इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष रामेश्वर लाल पूनियां, अमरसिंह सांगवान, ताराचन्द मीणा, संदीप कुमार, धर्मपाल मेघवाल, सुनीता कँवर, रामकरण शर्मा संचालक गण एव कृषि अधिकारी विजयपुरी एवं रणसिंह कस्वां, प्रदीप अत्री पण्डित, बलवान, इकबाल चौहान, समिति कर्मचारी रामकिशन, राकेश, सुरेन्द्र, भूपसिंह, आजाद, महावीर, छोटूराम उपस्थित थे | प्रथम कृषक रामरतन नौरंगपुरा ने 40 क्विंटल सरसों की तुलवाई की गई ।
समिति के मुख्य व्यवस्थापक अखिलेश जोशी ने बताया कि कृषको की सेवा समिति हमेशा अग्रसर रहती है | इसी कड़ी में जल्दी ही चाँदगोठी व सिधमुख में सादुलपुर क्रय विक्रय सहकारी समिति की शाखा के रूप में उपकेन्द्र स्थापित कर सरसों, चना व गेंहू की खरीद की जाएगी |

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES