भीलवाड़ा । पुर थाना पुलिस एवं डीएसटी भीलवाडा ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए 2 साल से फरार चल रहे 5000 रूपये के ईनामी अपराधी को गिरफतार किया । आरोपी चोरी का माल खरीद कर बेचने के मामले मे मांडल पुलिस का वांछित था । पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर नाना तेली उर्फ राजु तेली को गिरफ्तार किया है । आरोपी के खिलाफ 40 से अधिक मामले दर्ज है ।
अभियुक्त थाना बिजौलिया मे 5000 रूपये का ईनामी अपराधी है और आरोपी पर अन्य जिलों मे भी स्टैडिंग वारण्ट जारी है। एसपी धर्मेन्द्र सिंह भीलवाडा द्वारा सम्पति संबंधित अपराधो मे वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु बुधराज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाडा के निर्दशन में एवं राहुल जोशी वृताधिकारी वृत माण्डल के निकटतम सुपरविजन मे कन्हैया लाल पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुर के नेतृत्व मे डीएसटी भीलवाडा एवं पुलिस थाना पुर से टीम का गठन किया गया। दिनांक 20.11.2024 को प्रार्थी चन्द्र प्रकाश पिता शंकर लाल कुमावत उम्र 56 साल निवासी गाडरियावास थाना मावली जिला उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की ओर बताया कि प्रार्थी का एक वाहन टाटा एलपीटी है जो प्रार्थी के नाम से पंजीबद्व है। उक्त वाहन का संचालन उसका ड्राईवर शंकर लाल नागदा पिता हीरा लाल नागदा निवासी खरका सलुमर जिला उदयपुर और कैलाश रेगर (खलासी) निवासी ईसवाल जिला उदयपुर करता है। दिनांक 09.11.2024 को उक्त वाहन में टाईल्स भर कर मोरवी से सिलबर (आसाम) के लिए निकल गये। लेकिन उक्त ट्रक सिलबर (आसाम) नहीं पहुंचा तो उसने वाहन के जीपीएस नंबर से जानकारी की तो ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन गंगरार टोल से होकर दिनांक 14.11.2024 को शाम 5 बजे भीलवाड़ा बाईपास होकर गुजरा उसके पश्चात उक्त वाहन की लोकेशन प्राप्त नही हुई, जिस पर प्रार्थी ने शंकर लाल नागदा व कैलाश रेगर से सम्पर्क किया तो उन्होंने बताया कि उक्त वाहन को भीलवाड़ा बाईपास से करीब 6-7 व्यक्तियों के द्वारा शिवशक्ति रेस्टोरेन्ट भीलवाड़ा के यहा से जबरन छीन कर लुट कर ले गये जिस पर प्रार्थी ने कहा कि उक्त वाहन यदि लुट कर ले गये है तो उसकी रिपोर्ट सम्बन्धित थाना में क्यो नहीं दी तो उन्होने फोन बन्द कर दिया। उक्त वाहन व टाईल्स को बैचने या खुर्द बुर्द होने का अंदेशा होने से व उक्त वाहन का जीपीएस भी बन्द कर दिया है उक्त रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया तथा आरोपी कैलाश चन्द्र रेगर पिता दल्लीचंद रेगर उम्र 50 साल निवासी ईसवाल थाना गोगुन्दा जिला उदयपुर हाल रामदेव मंदिर के सामने मावली थाना मावली जिला उदयपुर एवं शंकरलाल नागदा उर्फ वृदिषंकर पिता हीरालाल उम्र 48 साल निवासी खरका थाना गिंगला जिला सलुम्बर को गिरफतार कर न्यायालय के पेश किया गया। मामले मे वांछित आरोपी नाना तेली उर्फ नानुराम उर्फ राजु तेली पिता लालाराम तेली उम्र 35 साल निवासी नीम का खेडा थाना माण्डल जिला भीलवाडा थाना माण्डल का हिस्ट्रीशीटर है ले उक्त अपराधी के खिलाफ डुंगरपुर, कोटा, बुंदी, चितौडगढ, राजसमन्द, उदयपुर एवं भीलवाडा के थाना प्रतापनगर, सुभाषनगर, सदर, माण्डल, जहाजपुर, गंगापुर, रायपुर, बिजौलिया थाने पर करीबन 40 से अधिक मामले दर्ज है। आरोपी नाना तेली शातिर प्रवृति का होकर घटना के बाद से ही फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही थी। घटना के बाद से ही शातिर अपराधी नाना तेली उर्फ नानुराम उर्फ राजु तेली पिता लालाराम तेली उम्र 35 साल निवासी नीम का खेडा थाना माण्डल जिला भीलवाडा फरार हो गया जिसकी तलाश शुरू की । आरोपी नाना तेली थाना बिजौलिया के प्रकरण संख्या 264/2025 धारा 316(2),318(4) बीएनएस मे भी धारा 193(9) बीएनएसएस मे वांछित होकर अपराधी की गिरफतारी पर पुलिस अधीक्षक भीलवाडा ने 5000 रूपयो का ईनाम रखा गया। उक्त वांछित अपराधी की गिरफतारी हेतु कन्हैया लाल थानाधिकारी पुर के नेतृत्व मे थाना पुर एवं डीएसटी भीलवाडा से टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मुखबिर से सूचना प्राप्त कर , तकनीकी सहयोग एवं परम्परागत पुलिसिंग तरीको को अपनाते हुए वांछित ईनामी आरोपी नाना तेली उर्फ नानुराम उर्फ राजु तेली पिता लालाराम तेली उम्र 35 साल निवासी नीम का खेडा थाना माण्डल जिला भीलवाडा को गिरफतार किया जिससे पूछताछ जारी है। नाना तेली बेहद शातिर एवं धुर्त किस्म का आरोपी है। इस पर धोखाधडी, चैक अनादरण, कुटकरण, जाली दस्तावेज से वाहन चलाना व चोरी के वाहन खरीदने एवं बेचने के कुल 41 मामले दर्ज है। अपराधी पिछले 03-04 साल से फरार चल रहा था और अन्य जगहो के मामलों मे भी वांछित चल रहा था ।
