Homeराज्यउत्तर प्रदेशकानपुर में प्रेमी का गुप्तांग चबा गया नव विवाहिता का पति, जांच...

कानपुर में प्रेमी का गुप्तांग चबा गया नव विवाहिता का पति, जांच में जुटी पुलिस

– प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख दिया घटना को अंजाम

सुनील बाजपेई
कानपुर। स्मार्ट हलचल |यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखकर उसका गुप्तांग ही चबा डाला। उसे अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद पुलिस चर्चा का विषय बनी इस घटना की जांच कर रही है।घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना का संबंध बबूपुरवा थाना क्षेत्र से है ,जहां मूलरूप से बेकनगंज निवासी युवक ने दो साल पहले बाबूपुरवा निवासी युवती से प्रेम विवाह किया है।
पुलिस ने बताया कि वह पत्नी संग बाबूपुरवा में ही किराये के मकान में रहता है। घटना के समय वह जरूरी काम से बाहर गया था। जाते समय पत्नी से कहा था कि सुबह लौटकर आएगा। लेकिन देर रात वह बिना पत्नी को पहले से बताए घर पहुंच गया। जहां उसने पड़ोस में रहने वाले युवक और पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखा , जिसके फल स्वरुप वह आपा खो बैठा और पत्नी को बुरा भला कहते हुए उसने उसके प्रेमी को पीटना शुरू कर दिया।
इसी घटना के दौरान पति जुबेर ने युवक असलम के प्राइवेट पार्ट को दांत से काट लिया। लहूलुहान युवक दर्द से कराहता हुआ थाने पहुंचा। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी ने बताया कि घायल को हैलट भेज घटना की जांच की जा रही है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES