हरनी महादेव गौशाला में सेवा का संकल्प,कुसुमांजलि बहु मंडल ने डलवाई हरी घास की गाड़ी

मंगरोप@मुकेश खटीक।सेवा और संवेदना का सुंदर उदाहरण पेश करते हुए कुसुमांजलि बहु मंडल, अरिहंत भवन की ओर से हरनी महादेव स्थित श्री कृष्ण गौसेवा उपचार केंद्र में गौसेवा का कार्य किया गया। गौशाला संचालक किशन किर ने बताया कि मंडल की महिलाओं ने गौशाला पहुंचकर गायों के लिए हरी घास की गाड़ी डलवाई और उनके पालन-पोषण में सहयोग दिया।कार्यक्रम के दौरान मंडल की सदस्याओं ने गौमाता की सेवा को पुण्य का कार्य बताते हुए कहा कि ऐसी सेवाओं से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।उन्होंने सभी से गौसेवा के लिए आगे आने का आह्वान भी किया।इस अवसर पर मंडल की कई महिलाएं मौजूद रहीं और सभी ने मिलकर गौसेवा में अपनी भागीदारी निभाई।गौशाला प्रबंधन ने कुसुमांजलि बहु मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से गौवंश की बेहतर देखभाल संभव हो पाती है।