Homeभीलवाड़ानयानगर रास्ते पर सुबह दिखा पैंथर, आमजन में दहशत का माहौल

नयानगर रास्ते पर सुबह दिखा पैंथर, आमजन में दहशत का माहौल

महिमा

बिजौलिया :बिजौलिया क्षेत्र में पिछले कुछ समय से वन्य जीवों के लगातार आबादी क्षेत्रों व मुख्य मार्गों तक पहुंचने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों में गहरा भय और चिंता व्याप्त है। गांवों के पास के जंगलों से निकलकर जंगली जानवर, खासकर तेंदुए (पैंथर) आए दिन नजर आने लगे हैं।

नयानगर से एनएच 27 को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग, जो रोज़ाना सैकड़ों ग्रामीणों की आवाजाही का रास्ता है, वहां पर भी अब यह खतरा मंडराने लगा है। इस मार्ग से स्कूल जाने वाले बच्चे, महिलाएं और जिम/काम पर जाने वाले युवक प्रतिदिन पैदल गुजरते हैं, ऐसे में वन्य जीवों का दिखना किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकता है।

इसी कड़ी में आज सुबह करीब 6 बजे, नयानगर रास्ते पर लक्ष्मण बंजारा और उसका मित्र रमेश बंजारा, जो बिजौलिया स्थित जिम के लिए जा रहे थे, को रास्ते में एक पैंथर दिखाई दिया। यह देखकर दोनों घबरा गए और तुरंत वहां से हटे। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और वन विभाग से अपील की है कि आबादी क्षेत्र के आसपास पिंजरे लगाए जाएं, वन्यजीवों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए और सुरक्षा हेतु गश्त बढ़ाई जाए, ताकि आमजन सुरक्षित रह सकें और भयमुक्त वातावरण में अपने कार्य कर सकें।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES