श्यामगढ़ विद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, गार्गी पुरस्कार विजेताओं का भी हुआ बहुमान
लाडपुरा | रिपोर्टर: शिव लाल जांगिड़
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. पवन कुमार शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पूरी लगन और कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई कर अपने विद्यालय और माता-पिता का नाम रोशन करने का संदेश दिया। वहीं, वर्तमान में अध्ययनरत अन्य विद्यार्थियों ने भी सम्मानित होने वाले बच्चों से प्रेरणा लेते हुए भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का विश्वास जताया।
यह रहे बोर्ड परीक्षा के टॉपर
बोर्ड परीक्षा प्रभारी नरेश मीणा ने बताया कि परीक्षा परिणाम बेहद उत्साहजनक रहा।
- कक्षा 12: प्रथम स्थान – जगदीश कुमार धाकड़ (87.80%), द्वितीय स्थान – कृष्णा गुर्जर, तृतीय स्थान – चंचल कुमारी धाकड़। कक्षा 12 में कुल 14 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए, जिनमें से 9 बालिकाओं का चयन प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए हुआ है।
- कक्षा 10: प्रथम स्थान – अजय धाकड़ (82.33%), द्वितीय स्थान – अभिषेक गुर्जर, तृतीय स्थान – चंचल कुमारी शक्तावत।
शारीरिक शिक्षक लादूलाल ने बताया कि यह विद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि प्रतिवर्ष यहां से छात्राएं गार्गी एवं प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चयनित होती हैं और विद्यालय स्तर पर उनका सम्मान कर उत्साहवर्धन किया जाता है।
कार्यक्रम में भगवान सहाय, दीपेश कटारिया, शंकर लाल सालवी, रामराज मीणा, छुट्टनलाल मीणा, नरेश मीणा, चावली देवी, दिलीप त्रिपाठी, अक्षय व्यास, हेमराज यादव, नंदलाल बलाई, नंदकिशोर सनाढ्य, शंभू नाथ योगी, राजेश मेघवाल, देवीलाल धाकड़ सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन दिलीप त्रिपाठी ने किया, जबकि हिंदी व्याख्याता भगवान सहाय ने सभी आगंतुकों और स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया।
