Homeभीलवाड़ाजमीन विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़ा: जेसीबी से दीवार तोड़ने...

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़ा: जेसीबी से दीवार तोड़ने पर हुआ विवाद, मामला दर्ज

रोहित सोनी
आसींद । उपखंड क्षेत्र के ‘हवाला’ के नाम से पहचानी जाने वाली एक विवादित भूमि को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि एक पक्ष जेसीबी लेकर पहुंचा और दीवार को तोड़ डाला। दूसरे पक्ष ने इसे जबरन कब्जा बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। तनवीर पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी आसींद ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि वह 1978 से उक्त भूमि पर काबिज है, जहां फार्म हाउस बनाया गया है। रविवार दोपहर को 20-22 लोग जेसीबी, स्कॉर्पियो और अन्य गाड़ियों में सवार होकर आए और हथियारों से लैस होकर पक्की दीवार को तोड़ने लगे। तनवीर के अनुसार, हमलावरों में कुछ लोग ‘एकमत हमारा’ संगठन से जुड़े हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बयान लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीड़ित पक्ष ने जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES