स्मार्ट हलचल: खबर का हुआ असर
मांडलगढ़ उप जिला अस्पताल में 6 माह बाद शुरू हुई सोनोग्राफी सेवाएं, मरीजों को मिली बड़ी राहत
मांडलगढ़ | स्मार्ट हलचल संवाददाता
अधिकारियों की सकारात्मक पहल से मिली सफलता
इस बन्द पड़ी सोनोग्राफी मशीन को चालू करवाकर आमजन के लिए सेवाएं बहाल कराने की मांग मीडिया द्वारा लगातार की जा रही थी। खबर प्रकाशित होने के बाद भीलवाड़ा जिला कलक्टर, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा और चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष पुरोहित ने मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए सकारात्मक पहल की। इसी का परिणाम है कि आज सोमवार को उप जिला अस्पताल मांडलगढ़ में सोनोग्राफी मशीन की सेवाएं विधिवत रूप से शुरू करवा दी गई हैं। अब गर्भवती महिलाओं और गरीब मरीजों को निजी लैब पर महंगी दरों पर जांच कराने से निजात मिल सकेगी।
क्षेत्रवासियों ने जताया अधिकारियों और मीडिया का आभार:
अस्पताल में लंबे समय बाद सोनोग्राफी मशीन चालू होने पर क्षेत्रवासियों में भारी हर्ष व्याप्त है। पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अशोक जीनगर, पार्षद अनिता सुराणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन ब्रमभट्ट, राधेश्याम जीनगर, रतनलाल धोबी, और आमीन सिलावट सहित कई अन्य गणमान्य नगरवासियों ने त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों और मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाने वाले मीडिया का आभार व्यक्त किया है।