शिवली के राजाबाबू हत्याकांड में पूर्व प्रेमी समेत युवती और नाबालिक गिरफ्तार

सुनील बाजपेई
कानपुर। स्मार्ट हलचल|पीड़ितों की सहायता और अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही में अग्रणी शिवली पुलिस की परिश्रम पूर्ण सक्रियता ने 2 मार्च को मकरंदपुर बंधा के पास रामगंगा नहर रोड किनारे हुए बहुचर्चित राजा बाबू हत्याकांड का सटीक खुलासा करते हुए दस्तमपुर थाना अकबरपुर निवासिनी 19 साल की प्रेमिका कोमल पुत्री लालाराम,सागर राजपूत पुत्र शिवनारायन निवासी ग्राम झखरा थाना सचेण्डी, कानपुर नगर और बाल अपचारी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, मृतक राजाबाबू पुत्र रामलखन वर्मा निवासी ग्राम झखरा थाना सचेण्डी कानपुर नगर का मोबाइल फोन, हत्या में प्रयुक्त चाकू, प्रेमिका कोमल, सागर राजपूत और बाल अपचारी से भी एक एक मोबाइल फोन और घटना को अंजाम देते समय अभियुक्त सागर राजपूत द्वारा पहनी शर्ट भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। अब शेष बचे फरार एक आरोपी की तलाश भी लगातार की जा रही है।
मृतक की कॉल डिटेल में नाम सामने आने पर पूछताछ में मंगेतर कोमल द्वारा हत्या की पूरी साजिश कबूलने से निकले निष्कर्ष के मुताबिक कोमल का पहले सागर से प्रेम संबंध,इस प्रेम संबंध के टूटने के बाद कोमल की राजाबाबू से नजदीकियां, फिर दोनों की मंदिर में शादी के बाद परिवार वालों द्वारा भी 7 मई को उनकी विधिवत शादी तय करना। इसी बीच सागर द्वारा कोमल को अपने प्रेमजाल में फिर फंसाना, जिसके बाद दोनों द्वारा रास्ते से हटाने के लिए रची गई साजिश के अनुरूप राजा बाबू की हत्या की घटना को अंजाम देना, जिसकी सच्चाई निष्पक्ष और पारदर्शी गहन जांच विवेचना से प्रमाणित भी हो गई।
अवगत कराते चलें कि आम जनमानस के हित में शांति और कानून व्यवस्था के पक्ष में अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही में अग्रणी जिस शिवली पुलिस की सतर्कता और सक्रियता ने राजा बाबू हत्याकांड का सटीक खुलासा किया है, आजकल उस शिवली थाने की कमान हर तरह के अपराधियों के खिलाफ लगातार सफल मोर्चा खोले निर्दोष फंसे नहीं और अपराधी बचे नहीं जैसी लोकहित की प्रबल विचारधारा के अनुरूप अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और पीड़ितों की हर संभव सहायता में भी अग्रणी निष्पक्ष और पारदर्शी कार्यशैली के भगवान और भाग्य यानी कर्म भरोसे रहने वाले तेजतर्रार, व्यवहार कुशल तथा बेहद स्वाभिमानी स्वभाव के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह के हाथ में है।
सभी संगीन घटनाओं का सटीक खुलासा करते हुए अपनी जुझारू नौकरी के अबतक कार्यकाल में अनेक अपराधियों को जेल की हवा खिला चुके इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह के अब तक के कार्यकाल के विवेचन से यह भी साबित होता है कि हालात चाहे जैसे रहे हों लेकिन उन्होंने अपनी कर्तव्य के प्रति निष्ठा के साथ समझौता आज तक नहीं किया।
इसी के साथ सरल और शालीन स्वभाव के इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह की कार्यशैली भी संभ्रांत असहाय लोगों की हितरक्षक और बहुत मैत्रीपूर्ण भी मानी जाती है ,जिसके अनुरूप ही वह जहां उचित पात्र लोगों की हर संभव सहायता करते हैं। वहीं कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में अपराधियों के खिलाफ शठे शाठ्यम समाचरेत वाली कहावत चरितार्थ करने से भी नहीं चूकते। यही वजह है कि अपने विभागीय कर्तव्य का पालन पूरी निष्ठा के साथ करने वाले लोकप्रिय कार्यशैली के जुझारू तेवरों वाले इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह की कर्तव्य के प्रति प्रगाढ़ निष्ठा उनकी जुझारू नौकरी के अब तक के कार्यकाल में सभी संगीन घटनाओं का सटीक खुलासा करते हुए दर्जनों शातिरों को सबक सिखाने में भी सफल हो चुकी है। जिसके क्रम में ही संगीन घटनाओं के सटीक खुलासे के महारथी भी माने जाने वाले इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बहुचर्चित राजा बाबू हत्याकांड का भी सटीक अनावरण कर दिया।
कुल मिलाकर अपने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश निर्देशों का अक्षरशः पालन करने में भी अग्रणी होने के साथ ही पीड़ितों के पक्ष में और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के रूप में योगी सरकार का इकबाल भी लगातार बुलंद कर रहे लोकहित में अपनी धुन के पक्के कठोर परिश्रमी इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर की लोकप्रिय कार्यशाली वाली नेतृत्व कुशलता का सार्थक परिणाम शिवली क्षेत्र की जनता को भारी राहत भी प्रदान करने वाला भी माना जा रहा है। उनकी अगुवाई में आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में सब इंस्पेक्टर अजय कुमार, हेड कांस्टेबल मोहित, जय कृष्ण, कांस्टेबल, अभिषेक कुमार, अंकुर अहलावत, धनंजय चौधरी, रवि कुमार और महिला कांस्टेबल कल्पना भी शामिल रहीं।