सी पी गोयल
बारां 6 अप्रैल |स्मार्ट हलचल|जिले के समीप बामला ग्राम में रविवार सायं श्रीपाल वाले बजरंगबली विकास समिति के तत्वाधान में स्थानीय पत्रकारों का स्वागत अभिनंदन किया गया समिति के प्रवक्ता अमरलाल नागर ने बताया ने इस मौके पर सामाजिक सरोकारों के लिए पत्रकार महावीर सुमन,मुकेश पाठक का शाल साफाबंदी एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया इस मौके पर समिति के संरक्षक पूर्व उप जिला प्रमुख प्रकाशचंद नागर सहकारी समिति संचालक मंडल प्रतिनिधि रामकिशन नागर , एडवोकेट रामस्वरूप नागर ,अक्षय नागर ,सामाजिक कार्यकर्ता हंसराज सुमन ,सुरेंद्र मीणा, सूर्य प्रकाश नागर, दिनेश नागर ,कमल नागर , अशोक गौड़ ,समेत बड़ी संख्या में कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे समिति के प्रवक्ता ने बताया कि मई माह में समिति की बैठक आयोजित की जावेगी जिसमें ग्रामीणों की सहमति से मंदिर के उद्घाटन की तिथि तय की जावेगी।
