गंगापुर में अंबेडकर विचार मंच की बैठक आयोजित, जयंती समारोह की तैयारियां तेज

(मुकेश गुर्जर)

गंगापुर।स्मार्ट हलचल|अंबेडकर विचार मंच द्वारा आगामी 14 अप्रैल को आयोजित होने वाली भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को भव्य रूप से मनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में अंबेडकर भवन में मंच अध्यक्ष ओमप्रकाश चंदेल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जयंती समारोह उपखंड स्तर पर अंबेडकर सर्किल, गंगापुर में धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। जयंती से एक दिन पूर्व संध्या पर अंबेडकर सर्किल को रंगोली और आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा।
जयंती के दिन अंबेडकर विचार मंच एवं जागृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी, जो शिविरती गेट से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए अंबेडकर सर्किल पर समाप्त होगी। इसके पश्चात आमसभा का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में शहर के प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग्स लगाने, रैली व सभा की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के साथ-साथ सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं व 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले एससी/एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष ओमप्रकाश चंदेल, उपाध्यक्ष चैनसुख जीनगर, एडवोकेट मदनलाल जीनगर, महासचिव जगदीश बुलीवाल, सचिव सुरेश रेगर, संजय जीनगर, ईश्वर लाल रेगर, कृष्ण गोपाल जीनगर, कैलाश चंद्र रेगर सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।