बानसूर। स्मार्ट हलचल|क्षेत्र कें ग्राम लोयती स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज बोर्ड कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधि व विद्यालय स्टांफ नें मेधावी विद्यार्थियों कों माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया एवं मुंह मीठा करवाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य मोना यादव नें बताया कि विद्यालय में बोर्ड कक्षा 12वीं व कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा हैं। छात्रा नचिता नें कक्षा 12 वीं कला वर्ग में विद्यालय टॉप किया हैं, तों वही 10 वीं में छात्रा साक्षी नें विद्यालय टॉप किया हैं। प्रधानाचार्य ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों ने मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह सफलता हासिल की है। विद्यालय परिवार को इन पर गर्व है और हमें विश्वास है कि ये छात्र-छात्राएं आगे भी इसी तरह क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान गांजे बाजें के मेधावी विद्यार्थियों का विजय जुलूस भी निकाला गया, जहां ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर मेधावी विद्यार्थियों का स्वागत किया, ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि अमर सिंह बुरा नें हरी झंडी दिखाकर विजय जुलूस कों रवाना किया। प्रशासक प्रतिनिधि अमर सिंह बुरा ने कहा कि गांव के बच्चों की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। ऐसे आयोजन बच्चों को प्रोत्साहित करते हैं और अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इस दौरान अड़ीसाल मुकदम, जलेसिंह डीलर, दिनेश पहलवान, अध्यापक कैलाश यादव, मजीद ख़ान सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विद्यालय स्टांफ व विधार्थी मौजूद रहें।
