बानसूर-भारतीय सेना नायक गोवर्धन गुर्जर की ड्यूटी के दौरान निधन

बानसूर।स्मार्ट हलचल|हरसौरा थाना क्षेत्र के दामोदर का बास छीड़ निवासी भारतीय सेना के नायक गोवर्धन गुर्जर का हिसार में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। स्थानीय निवासी दलीप गुर्जर ने बताया कि सोमवार दोपहर हिसार बटालियन से सूबेदार ने फोन के माध्यम सें उनके निधन की सूचना दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोवर्धन गुर्जर वर्ष 2008 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थें। फिलहाल भारतीय सेना की हिसार स्थित 2 गार्ड्स बटालियन में नायक के पद पर तैनात थें। सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। जवान कें निधन की खबर सुनकर गांव में शोक का माहौल हैं। आपकों बता दें कि उनके परिवार में एक बेटी औंर दो बेटे हैं। गोवर्धन अपनें तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई गांव में हीं खेती करते हैं। जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह तक उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। हमीरपुर से उनके गांव तक सम्मान के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।