उदयपुर में “जीवन यात्रा के बदलते रंग” का भव्य विमोचन, राज्यपाल श्री कटारिया ने की सराहना

**

उदयपुर, 6 अप्रैल।स्मार्ट हलचल|शहर में सोमवार को स्थित ललित लक्ष्मी विलास होटल में “जीवन यात्रा के बदलते रंग” पुस्तक का भव्य विमोचन माननीय श्री गुलाबचंद कटारिया (माननीय राज्यपाल, पंजाब) के कर-कमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पुस्तक की लेखिकाएं उषा रानी भटनागर एवं डॉ. सुमन भटनागर उपस्थित रहीं। पुस्तक में बदलते जीवन-शैली, सामाजिक परिवेश और रहन-सहन के विविध रंगों को व्यक्तिगत अनुभवों के माध्यम से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक (सेवानिवृत्त) राहुल भटनागर भी मौजूद रहे। उन्होंने माननीय राज्यपाल को अपनी संस्था ग्रीन पीपल सोसाइटी की गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न प्रयासों से अवगत कराया और संस्था का ब्रोशर भेंट किया।
कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें साहित्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।