रक्तदान मानवता के हित में सबसे बड़ा पुण्य कार्य : पूर्व मंत्री राम लाल जाट

 

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर जागरूकता पखवाड़े के तहत रक्तदान शिविर 712 यूनिट रक्त संग्रह

आसींद :- स्मार्ट हलचल|डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर विजन इंडिया वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित सेवा जागरूकता पखवाड़े के अंतर्गत आसींद विधानसभा क्षेत्र के अंटाली गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री रामलाल जाट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता के हित में किया जाने वाला सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल से समाज में सकारात्मक बदलाव आता है और रक्तदान ऐसा दान है, जो किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। उन्होंने युवाओं से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

रक्तदान शिविर में ढोल नगाड़ों के साथ बड़े उत्साह के साथ ही रक्तदाताओं ने शिविर में भाग लेकर रक्तदान किया

कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे l